फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार आपे की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
तेज रफ्तार आपे की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक तेज रफ्तार आपे की टक्कर लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आपे चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रक्सा थाने के पुनावली कलां निवासी विशाल (18) पुत्र अजब अपने दोस्त पुष्पेंद्र (22) पुत्र अनंत के साथ खेत पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब चार बजे जैसे ही वह लोग चौराहे के करीब पहुंचे तभी दाता नगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार आपे ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। सीधी टक्कर लगने से दोनों गिर पड़े। हादसे के बाद विशाल आपे के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। जबकि पुष्पेंद्र सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर भी भागकर वहां पहुंचे। विशाल के सिर, हाथ व पांव में गहरी चोट आई। जबकि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची रक्सा पुलिस घायलों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पेंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे भर्ती कराया। उधर, विशाल की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मां एवं बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विशाल के पिता अजब सिंह प्राइवेट काम करके जीवनयापन करते हैं। तीन भाइयों में विशाल सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें