फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में दाखिल-खारिज की रिपोर्ट लगाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को सदर तहसील में एक संपत्ति के दाखिल-खारिज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रिपोर्ट लगाने से मना करने पर एक अधिवक्ता के भांजे और लेखपाल के बीच मारपीट हो गई। नौबत तोड़फोड़ तक आ पहुंची। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, देर रात तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक अधिवक्ता का भांजा पिछोर सर्किल की एक संपत्ति के दाखिल-खारिज के लिए लेखपाल के पास पहुंचा। आरोप है कि लेखपाल पिछले कई दिनों से रिपोर्ट लगाने में टालमटोल कर रहा था। शुक्रवार को भी उसने इससे इंकार कर दिया। लेखपाल का कहना था कि मौके पर जांच करने के बाद ही वह अपनी रिपोर्ट लगाएगा। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। नौबत हाथापाई पर आ पहुंची। इससे तहसील में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी होने पर अफसरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी राजेश कुमार राय की अगुवाई में मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। तहसील के मुख्य द्वार पर अंदर से ताला डाल दिया गया। घटना की जानकारी होने पर कुछ अधिवक्ता भी तहसील पहुंच गए। अधिवक्ताओं का कहना था कि दाखिल खारिज की फाइल पर रिपोर्ट लगाने में जानबूझ कर देरी की जा रही है, जबकि लेखपाल की ओर से कहा गया कि मुकम्मल जांच के बाद ही रिपोर्ट लगाई जाएगी।
दाखिल-खारिज में किसी तरह का पैसा नहीं लगता है। व्यवस्था के अनुसार जन सामान्य के लोग खुद अपनी संपत्ति का दाखिल खारिज निर्धारित प्रक्रिया से करा सकते हैं। शुक्रवार को हुई घटना में पता चला है कि लेखपाल के ऊपर दाखिल खारिज करने का दबाव बनाया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के संबंध में सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सान्या छाबड़ा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें