फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल में सवार होंगे टेक्निकल ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब रात के समय ट्रेनों के इंजनों में भी टेक्निकल ऑफिसर सवार होकर निरीक्षण करेंगे। रूट से लेकर स्टेशन का निरीक्षण कर गड़बड़ी भांपकर बाकायदा रिपोर्ट तैयार करेंगे। हर पंद्रह दिन की रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड भेजनी होगी। अलग-अलग रूटों पर यह निरीक्षण करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेनों में गड़बड़ी के साथ-साथ सभी प्रकार के हादसों को रोकने के लिए रणनीति तैयार की है। ट्रेनों में अधिकारियों को सवार होकर गड़बड़ी पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ट्रेनों में टेक्निकल अधिकारी सवार होंगे जो पल-पल की गतिविधियों की रिपोर्ट बनाएंगे। टेक्निकल अधिकारी रात में ट्रेनों के अलावा रेलवे फाटक व कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर भी कर्मचारियों के काम की भी मॉनीटरिंग करेंगे। इसके साथ ही आपरेटिंग, कामर्शियल, मेकेनिकल, स्टोर, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल टेलीकॉम व अन्य विभाग के कर्मचारियों को संरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। निरीक्षण में यह पता लगाया जाएगा कि ड्राइवर ट्रेन चलाने में किस तरह की गलती कर रहे हैं। सेक्शन में क्या कमियां हैं, किस वजह से हादसे हो सकते हैं या हो रहे हैं इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सफर के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि कोहरे या अन्य कारणों से ड्राइवरों को किस तरह की परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें