मोंठ। लखनऊ से आई टेक्निकल सपोर्ट टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। टीम के प्रभारी डॉ. सैम खान ने लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), लैब, एनबीएसयू यूनिट और अन्य सभी प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया। डॉ. सैम खान ने केंद्र में बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी चिकित्सा सेवाएं समय पर और गुणवत्तापूर्वक प्रदान की जा रही हैं, सभी विभागों में बेहतर समन्वय और निगरानी की आवश्यकता है। इसे मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रभावी रूप से लागू किया है। निरीक्षण के दौरान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ के प्रभारी डॉ. माता प्रसाद के अलावा मेडिकल अफसर और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद