संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रयागराज में 16 से 18 दिसंबर तक जूनियर उत्तर प्रदेश महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं तीन महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 70 किग्रा भार वर्ग मुकाबले में पलक सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता, 48 किग्रा भार वर्ग में रीना मकरानी ने रजत पदक प्राप्त किया, 46 किग्रा भार वर्ग में राधिका ने कांस्य पदक हासिल किया। तीनों मुक्केबाजों की जीत पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय व सचिव अब्दुल हमीद, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, निसार खान, अब्दुल हफीज एवं बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
पलक- फोटो : samvad
पलक- फोटो : samvad