फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ और मेरठ की टीम

Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण हैंडबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैचों की समाप्ति के बाद पूल-ए से लखनऊ और अयोध्या मंडल, पूल-बी से गोरखपुर और मेरठ मंडल की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाॅल खिलाड़ी अश्वनी यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
दूसरे दिन हुए पहले मुकाबले में लखनऊ ने अयोध्या को 16-13 से पराजित किया। दूसरे मैच में वाराणसी और प्रयागराज की टीम 16-16 के स्कोर पर बराबरी पर रही। तीसरे मैच में मेरठ ने गोरखपुर को 20-19 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में आगरा की टीम मैदान पर समय से उपस्थित न होने के कारण से तकनीकी कमेटी ने प्रयागराज को विजयी घोषित किया। पांचवें मैच में मेजबान झांसी ने मुरादाबाद टीम को कड़े संघर्ष के बाद 16-14 से पराजित किया।
विज्ञापन

छठवें मैच में लखनऊ ने वाराणसी को 22-13 से पराजित किया। सातवें मुकाबले में अयोध्या ने आगरा की टीम को 36-12 से पराजित किया। आठवें मैच में मेरठ ने मुरादाबाद को 23-08 से पराजित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हैंडबाॅल संघ के नफीस अहमद, संदीप राय, गोविंद निषाद, दीपक शर्मा, नवनीत सिंह, बीरबल मौर्या, आकाश गुप्ता, रंजन श्रीवास्तव, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें