फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की तलाश में झांसी आई टीमें, घरों में लटके मिले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर में कार सवार झांसी के दो लोगों से मिली रकम के बाद कल्लू कमरिया को दबोचने ग्वालियर की दो टीमें रविवार को शहर में आईं, लेकिन कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं मिला। पुलिस टीमों को घर पर ताले भी लटके मिले। कई लोगों के नाम सामने आने के बाद उनकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें दिन भर मामले की पड़ताल में लगी रहीं, लेकिन कारोबारी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

3 फरवरी की रात ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम ने मोहनपुर टोल नाके के पास से कार में सवार झांसी के थाना कोतवाली के जुगयाना मोहल्ला मुन्नालाल की धर्मशाला के पीछे रहने वाले बृजनंदन सोनी व पंचवटी कॉलोनी निवासी राजेश ऐरचिया को पकड़ा था। कार से पुलिस ने दो करोड़ एक लाख रुपये बरामद किया था। पूछताछ में आरोपियों ने यह रकम झांसी निवासी कल्लू कमरया की बताई थी। पड़ताल के बाद रविवार को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में दो टीमें झांसी पहुंचीं। टीमें सबसे ज्यादा कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले कल्लू कमरया के घर पहुंची, जहां ताला लगा मिला। आसपास के लोग भी कोई जानकारी पुलिस टीम को नहीं दे सके। आरोपियों के पास से बरामद हुए मोबाइलों से कई और कारोबारियों की जानकारी मिली थी। इनकी पड़ताल भी पुलिस टीम दिन भर करती रही। इन व्यापारियों की भी पुलिस टीमों ने जानकारियां जुटाई हैं। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें