फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टेबल टेनिस में यशस्वी और बास्केटबॉल में जीती टीम ब्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बीआईईटी में खेलो भारत आयाम के तहत नगर खेल कुंभ का शुभारंभ हुआ। बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। छात्रा वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीम ब्लू और टीम रेड के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें टीम ब्लू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। छात्र वर्ग में मनीष विजेता बने। मिक्स डबल्स में यशस्वी और विवेक की जोड़ी ने बाजी मारी। छात्र वर्ग में विवेक और रुद्राक्ष की जोड़ी जीती। छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्नेहा की अगुवाई में टीम ग्रीन ने शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनते हैं। एबीवीपी खेलो भारत आयाम की महानगर प्रमुख डॉ. गिरजा सिंह ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। बल्कि, मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं। उन्होंने यह आश्वास दिया कि एबीवीपी भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा। इस दौरान महानगर मंत्री सुयश शुक्ला, सह मंत्री निखिल खरेला, बीआईईटी इकाई अध्यक्ष राज पांडे, ऋषि जैन, हर्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें