फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ चार लाख कापियां जांचेंगे परीक्षक

Wed, 26 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 अप्रैल से प्रारंभ होगा। हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज में 1260 परीक्षक हाईस्कूल व इंटर की साढे़ चार लाख कापियां जांचेेंगे। जीआईसी में 43 और हाफिज सिद्दीकी में 79 टोलियां बनी हैं। गैरहाजिर रहने वाले परीक्षक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार इंटर की 2, 23000 कापियां जीआईसी में और हाईस्कूल की 2,26000 कापियां नेशनल हाफिज सिद्दीकी स्कूल में जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने हाफिज सिद्दीकी में 780 और जीआईसी में 480 परीक्षकों को मंजूरी दी है, जिनकी नियुक्ति बोर्ड से स्वीकृत हो चुकी है और नियुक्ति पत्र उनके स्कूलों में भेजे जा रहे हैं। विभाग के अनुसार इस बार नई व्यवस्था के अंतर्गत समस्त परीक्षकों से घोषणा पत्र लिया जाएगा। अगर कोई परीक्षक मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित होगा, तो उसके खिलाफ बोर्ड नियमावली के तहत कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षक को हाईस्कूल में दिन भर में कम से कम 50 और इंटर में कम से कम 45 उत्तर पुस्तिकाएं जांचनी होंगी। मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल व पंखे की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें