फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूलों में कार्य बहिष्कार

Wed, 14 Oct 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड टीईटी प्राइमरी संघ की बैठक में प्रशिक्षु शिक्षकों ने छह माह प्रशिक्षण पूर्ण होने एवं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उन्हें मौलिक नियुक्ति न मिलने पर रोष जताया और 14 अक्तूबर से स्कूलों में कार्य बहिष्कार का एलान किया।  
रानी लक्ष्मी बाई पार्क में आयोजित बैठक में झांसी के अलावा महोबा, जालौन, ललितपुर आदि जिलों से आए प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 72,825 टीईटी उत्तीर्ण प्राइमरी अध्यापकों की यह भर्ती सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है,
विज्ञापन


लेकिन नौ माह बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते अभी तक उनकी मौलिक नियुक्ति नहीं की गई है। इस मौके पर वक्ताओं ने दूसरे बैच की परीक्षा जल्द कराने, शेष मानदेय निर्गत करने क ी मांग आदि क ो लेकर इलाहाबाद के शिक्षा निदेशालय में चल रहे बेमियादी हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार का समर्थन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंकज जैन, सचिन मिश्रा, अनिल शर्मा, विनोद गोस्वामी, सोबरन सिंह यादव, हिमांशु पाठक, हर्ष माला, लोकेश गुप्ता, अलका दुबे, अनिल कुशवाहा, नीलम वर्मा, नीता वर्मा, प्रतिभा यादव, राजीव व्यास, प्रियंका गुप्ता, धीरज मोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें