फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समय से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, वीडियो वायरल

Mon, 05 Oct 2026 01:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जखौरा। विकासखंड जखौरा के ग्राम रसोई स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय से विद्यालय नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। इससे स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति नहीं होने से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कराने की मांग की।

यह मामला संज्ञान में आया है, इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-भुवनेंदु अड़जरिया,एबीएसए जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें