फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं प्रभा चैनल पर पढ़ा सकते हैं जिले के गुरु जी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवायी है। इस चैनल पर जिले के शिक्षक भी अपने - अपने विषय के लेक्चर वीडियो बनाकर प्रसारित करवा सकते हैं। यह लेक्चर वीडियो सर्वप्रथम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेजे जाएंगे, जो एडिटिंग व जांच उपरांत शासन को भेजे जाएंगे। इसके बाद वीडियो चैनल पर प्रसारित होगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा है। स्कूल - कालेज बंद हैं। बेसिक शिक्षा विभाग, यूपी बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सहित अन्य बोर्डों के विद्यार्थियों को इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा रही है। स्वयं प्रभा चैनल पर भी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गणित सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापन वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि शिक्षक अपने विषय के लेक्चर वीडियो बनाकर प्रसारण के लिए कार्यालय में भेज सकते हैं, जो जांच उपरांत भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी स्वयं प्रभा चैनल को जरूर देखें और दीक्षा एप व यूपीएमएसटी डॉट को डाउनलोड कर लें। इसमें पठन पाठन की समस्त शैक्षिक सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें