कोरोना संक्रमण के चलते डाक व पार्सल को भेजने की व्यवस्था पर विराम लग गया था। जिस कारण मंडल के सभी डाक घरों सेवाओं पर रोक लग गई थी। लेकिन अब सरकार द्वारा डाक को भेजने के लिए विशेष ट्रेन का संचालन कर दिया है। जिसके चलते विभाग द्वारा पूर्व की तरह ही सेवाओं को बहाल कर दिया है। सभी डाक घरों में डाक व पार्सल की बुकिंग शुरू कर दी गई है। मंडल में झांसी, ललितपुर व जालौन में तीन प्रधान डाक घर, 75 उप डाकघर व 534 शाखा डाकघर मिलाकर कुल 612 डाकघर हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया था। जिससे रेल व यातायात पर भी रोक लगा दी गई थी। जिससे डाक विभाग के चिट्ठी व पार्सलाें को एक शहर से दूसरे शहर नहीं भेजा जा रहा था। लेकिन अब सरकार की ओर डाक को भेजने के लिए पार्सल ट्रेन की व्यवस्था को शुरू किया गया है। यह ट्रेन सागर से दिल्ली तक चलाई गई है। जिसमें झांसी से डाक व पार्सल को भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि सरकार द्वारा विशेष ट्रेन का संचालन कर दिया गया है। जिससे डाक व पार्सल को भेजा जाने लगा है। मंडल के सभी डाकघरों में बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा डाक संबंधी सभी कार्यों को सुचारु कर दिया गया है।