फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब की दुकान के सामने मिला शिक्षक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दतिया। कस्बा इंदरगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान के सामने शिक्षक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ग्राम पिपरौआकलां निवासी विनोद शर्मा (55) की इंदरगढ़ के अंदर बस्ती में ससुराल है। वह ससुराल में ही रहता था। विनोद ग्राम भड़ौल के शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को रात आठ बजे वह घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। शनिवार को सुबह 9 बजे उसका शव इंदरगढ़ के मुख्य बाजार में शराब की दुकान के सामने पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी पत्नी कस्बा इंदरगढ़ में आंगनबाड़ी में सहायिका के रूप में पदस्थ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें