फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी आफत: फाइटर प्लेन से गिरे स्क्रैप से शिक्षक का मकान तबाह, हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा

Fri, 25 Apr 2025 03:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

फाइटर प्लेन से गिरे स्कैप ने आसपास दहशत फैला दी। लोग घरों से निकलकर भाग खड़े हुए। बम गिरने की आशंका से सहम उठे।
विज्ञापन
फाइटर प्लेन से गिरे स्क्रैप से शिक्षक का मकान तबाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार दोपहर मध्य प्रदेश के पिछोर स्थित एक घर में फाइटर प्लेन से काफी वजनी स्क्रैप गिर जाने से मकान पूरी तरह जमीदोंज हो गया। वहां करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


फाइटर प्लेन से गिरे स्कैप ने आसपास दहशत फैला दी। लोग घरों से निकलकर भाग खड़े हुए। बम गिरने की आशंका से सहम उठे। मौके पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन में मालूम चला कि ग्वालियर एयर बेस से उड़े फाइटर प्लेन से स्क्रैप मकान के ऊपर गिरा था। 

पिछोर के ठाकुर बाबा कॉलोनी निवासी शिक्षक मनोज सागर के घर के ऊपर दोपहर करीब 11:00 बजे फाइटर प्लेन से स्क्रैप गिर गया। स्क्रैप गिरने से करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई।घरों से लोग निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी संजीव मूले का कहना है की मालूम चला कि ग्वालियर एयरवेज से उड़े फाइटर प्लेन से गिरे स्क्रैप की वजह से यह हादसा हुआ है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन; यहां जानें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें