फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के पथ प्रदर्शक हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को विपिन बिहारी इंटर कॉलेज में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया, जिसमें शिक्षकों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता व पथ प्रदर्शक हैं। शिक्षकों की हर समस्या का समाधान व शासन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। शासकीय व अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भिन्नता को समाप्त कर समान कार्य व समान सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिक्षामंत्री से मिलेंगे। उनसे समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश पिपरैया, सत्येंद्र पाल सिंह, पंकज श्रीवास्तव का शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। ममता श्रीवास ने मां वीणा वादिनी की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद यादव, नृपत कुमार सोलंकी, दीपक त्रिपाठी, धीरज अत्रि, सुभाष रावत, प्रदुम्य दुबे, संदीप जायसवाल, संजीव त्रिपाठी, दिनकर सक्सेना, दिनेश यादव, राजेंद्र पचौरी, संदीप चौकसे, उमेश खोइया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें