झांसी। उप्र. कर्मचारी/शिक्षकाें का मंडलीय सम्मेलन मंगलवार को कृषि सभागार
में जिला संयोजक अजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान
कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
मुुुख्य अतिथि समन्वय समिति
के प्रदेश संयोजक लल्लन पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के
इशारे पर देश की अर्थव्यवस्था बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सौंपकर
कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों का शोषण कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश
ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए
21 सूत्रीय ज्ञापन शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक सरकार ने उन बिंदुओ पर
विचार नहीं किया। प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण ने कहा कि संगठन के बैनर
तले ही कर्मचारियों/मजदूरो का अस्तिव सुरक्षित है।
सम्मेलन में मदनमोहन
खरे, अमर सिंह, कैलाश कुशवाहा, दयाराम सेन, प्रहलाद यादव, लालाराम गौतम,
रतन यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सीपी भार्गव एवं आभार
जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार सिरौठिया ने जताया।