फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की पत्थरों से कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक की पत्थरों से कूंचकर हत्या
विज्ञापन

बरुआसागर (झांसी)। थाना क्षेत्र के गांव बनगुआं निवासी टैक्सी चालक की मंगलवार की रात पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जलाने के लिए आग भी लगा दी। मंगलवार की सुबह लोगों को गांव से कुछ दूरी पर वन विभाग की जमीन पर खून से लथपथ, अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद उसके परिवार को जानकारी दी गई। हत्या की सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष ने भी तहकीकात की। खोजी कुत्ता और फोरेंसिक जांच टीम भी बुलाई गई। खोजी कुत्ता को सफलता नहीं मिल सकी।
बनगुआं निवासी मुकेश अपनी टैक्सी चलाकर परिवार का जीवनयापन करता था। वह सोमवार की रात को टैक्सी चलाने के बाद घर आया था। इसके बाद वह दुकान से कुछ सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था। वहां से देर रात तक वह नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने मुुकेश के पिता रामदीन रायकवार को सूचना दी। देर रात परिवार के लोगों ने गांव में उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह भी परिवार के लोग उसे खोजने निकले तो कुछ लोगों ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर एक शव पड़ा है। वहां पर परिवार के लोग पहुंचे तो टैक्सी चालक का शव खून से सना पड़ा था। शव की शिनाख्त मिटाने के लिए ही हत्यारों ने आग लगाकर जलाने की भी कोशिश की। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। पिता ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। क्षेत्राधिकारी टहरौली हरीराम यादव ने बताया कि घटनास्थल पर काफी भीड़ लग गई थी। इसकी वजह से डॉग स्क्वायड को सफलता नहीं मिली। कुत्ता इधर-उधर घूम कर फिर घटनास्थल पर पहुंच गया। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ब्रजनेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें