झांसी। वाणिज्य कर सचल दल ने पचास लाख के पान मसाला में टैक्स चोरी पकड़ ली है।
वाणिज्य कर सचल दल टीम ने चेकिंग के दौरान पान मसाला लेकर राजस्थान से असम जा रहे वाहन के प्रपत्रों की जांच की। जांच में चालक के पास ई वे बिल नहीं पाया गया। जबकि जो बिल मिले वह 50 हजार से कम राशि के थे। वाहन में 50 लाख से अधिक का पान मसाला रखा था। माल का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी तरह नागपुर से दिल्ली सुपारी लेकर जा रहे एक वाहन को रोका गया है। वाहन में 65 लाख की सुपारी रखी है। मगर जिस फर्म द्वारा सुपारी भेजी जा रही उसके कई जगह पंजीयन निरस्त हो चुके हैं। अधिकारियों को शंका है कि यह कहीं किसी निरस्त पंजीयन पर तो नहीं भेजा जा रहा है। इस बात की जांच की जा रही है।