झांसी। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की ओर से आयोजित ‘डालडा अमर उजाला रूपांतरण रंग बरसे’ कार्यक्रम में रेसपी का जायका संग मस्ती का तड़का लगा। रूपांतरण सदस्याओं ने फूलों की होली खेलने के साथ-साथ जमकर डांस भी किया। वहीं, स्वादिष्ट डिश बनाने वाली सदस्याओं को पुरस्कार मिले।
मुख्य प्रायोजक डालडा और सह प्रायोजक कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज के सहयोग से बुंदेलखंड प्राइड होटल में हुए कार्यक्रम में दस रूपांतरण सदस्याओं ने रेसिपी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। डालडा रेसिपी कांटेस्ट में जहां छह प्रतिभागी थे, वहीं कैच हींग का तड़का रेसिपी कांटेस्ट में चार। सभी ने अपनी-अपनी रेसिपी को जायकेदार बनाने के साथ-साथ उसको बेहतर ढंग से सजाकर प्रस्तुत किया। होटल बुंदेलखंड प्राइड के शेफ अनीस खान ने सभी प्रतिभागियों की रेसिपी का स्वाद चखकर दोनों प्रतियोगिताओं के टॉप थ्री विजेताओं का नाम घोषित किया।
कार्यक्रम में क्विज कांटेस्ट भी हुआ, जिसमें सही जवाब देने वालों को प्रयोजक व सह प्रायोजक की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, रौशन डांस ग्रुप ने एक के बाद एक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई और रूपांतरण सदस्याओं ने होली के गीतों पर खूब डांस किया। सेल्फी कांटेस्ट की विजेता ऋतु द्विवेदी रहीं। कैच और डालडा की ओर से लगाए गए स्टालों पर भी रूपांतरण सदस्याओं ने खरीददारी की।
इस दौरान डालडा के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत सुखवानी ने कहा कि यह समारोह एक ऐसा मंच है, जिसके द्वारा हम हमारे कंज्यूमर्स और ट्रेड पार्टनर्स के साथ मिलकर होली खेलने का आनंद व्यक्त करते हैं। जिनकी वजह से डालडा एक घरेलू नाम बन चुका है। कार्यक्रम में डालडा के एरिया सेल्स एग्जीक्यूटिव एपी शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, अनूप बाजपेयी व कैच मसाले की ओर से सीनियर आरएसएम सुरेंद्र खाती, उमेश बत्रा, स्थानीय स्टॉकिस्ट विजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा सक्सेना ने किया।
डालडा रेसिपी में जीतीं जायदा
डालडा रेसिपी कांटेस्ट में प्याज का हलवा बनाकर सभी का ध्यान खींचने वालीं जायदा परवीन की रेसिपी को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। जिसने भी उनका बनाया हलवा चखा, सभी ने खूब सराहना की। इस दौरान अनार दाना दही बड़ा बनाने पर लीलम मोदी को दूसरा व शिप्रा श्रीवास्तव को वेज कबाब बनाने पर तीसरा स्थान दिया गया। इसमें रिनू शर्मा, आभा कंचन, रंजना गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया।
रंजना बनीं कैच हींग तड़का की विजेता
कैच हींग रेसिपी कांटेस्ट में बुंदेली खुरमी साग बनाने वालीं रंजना राय सर्वश्रेष्ठ चुनी गईं। कोच का साग रेसिपी बनाने पर रुचि गुप्ता को दूसरा व आलू पनीर की टिक्की बनाने पर नेहा अग्रवाल को तीसरा स्थान दिया गया। इसमें आयशा खान ने भी प्रतिभाग किया।
क्विज कांटेस्ट में मिले पुरस्कार
क्विज कांटेस्ट में दीपा अग्रवाल, स्वालिहा खान, ऋतु पुरवार, अनीता अग्रवाल, मंजू गुप्ता, ऋतु दुबे, मनीषा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, नंदनी गुप्ता, पुष्पा, सीमा अग्रवाल, रूबी अग्रवाल ने सही जवाब दिया। इस पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।