फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दद्दा को भारत रत्न दिलाने की अर्जी लगाकर अयोध्या से लौटे तारक पारकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर ओरछा से अयोध्या तक पैदल यात्रा पूरी कर लौटे तारक पारकर का हीरोज ग्राउंड पर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने 480 किलोमीटर का पैदल सफर किया है। दद्दा को भारत रत्न की मांग को लेकर तारक पारकर 29 अगस्त को ओरछा के राम मंदिर में अर्जी लगाकर पैदल यात्रा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

15 सितंबर को अयोध्या पहुंचने के बाद 16 सितंबर को भगवान राम के दरबार में मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने की अर्जी लगाई। लौटने पर हीरोज क्रीड़ा विकास समिति के अध्यक्ष ओलंपियन अशोक ध्यानचंद, सचिव अशोक सेना पाली, इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश श्रीवास्तव, बृजेंद्र यादव, आफाक अहमद, असलम, विनोद यादव, तुषार खांडेकर आदि ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें