फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सामाजिक सदभाव व नैतिक मूल्यों पर लिखी लघु कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिंदी हैं हम: अभियान के तहत हुई बीयू के हिंदी विभाग में प्रतियोगिता
विज्ञापन


फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से जुड़कर बुंदेलखंड विवि का हिंदी विभाग राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के तहत विभिन्न प्रतियोगिता करवा रहा है। मंगलवार को सामाजिक सदभाव व नैतिक मूल्य को बढ़ावा देने के लिए लघु लेखन कहानी प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में इसमें विवि के कला, विज्ञान, विधि, विज्ञान, समाज कार्य, शिक्षाशास्त्र, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र, प्रबंध शास्त्र, कला संस्थान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, संस्कृत आदि विभाग के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमश: 2100, 1100 व 500 रुपये का पुरस्कार कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डॉ. आशीष दीक्षित, रिचा सेंगर, आशुतोष शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. राम नरेश दिहुलीया, डॉ. रेनू शर्मा ने लघु कहानियों का सघनता से वाचन और परीक्षण कर प्रतियोगिता का परिणाम तैयार किया। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभगिता की संख्या बताती है कि सोशल मीडिया के दौर में भी पाठक-लेखक व लेखन की विधाओं में छात्रों की गहरी रूचि है। इस अवसर पर डॉ. पुनीत विसारिया, डॉ. अचला पांडेय, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, नवीन पटेल, डॉ. प्रेमलता, डॉ. सुधा दीक्षित, डॉ. सुनीता वर्मा, अजय तिवारी, डॉ. जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन आयोजन सचिव डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें