फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आचार संहिता में फंस सकता है टैंकर संचालन

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गर्मियों में महानगर में टैंकरों का संचालन अटक सकता है। आचार संहिता में टैंकर संचालन की प्रक्रिया फंस गई है। टैंकर संचालन की टेंडर प्रक्रिया न हो पाने से अब विभागीय अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में जल संकट हो जाता है। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जलसंस्थान की ओर से टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है। टैंकर संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाती है। लेकिन इस बार अब तक टैंकर संचालन का टेंडर नहीं हो सका। अब लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाने से टेंडर प्रक्रिया फंस गई है। टेंडर प्रक्रिया करने के लिए जलसंस्थान के अफसरों को निर्वाचन अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि टैंकर से जलापूर्ति आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में है। मंगलवार को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर होने के बाद 16 अप्रैल से टैंकरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें