तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट मे आने से ट्राली मैन की हुई मौत।
- फोटो : ???? ????
तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आकर ट्राली मैन की मौत
झांसी। बुधवार रात रेल संपत्ति की ड्यूटी में लगे एक ट्राली मैन की तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलकर्मियों ने शव पड़ा देख जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेल अफसरों को सूचना दी।
बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरऊआ गांव निवासी महेंद्र सिंह राजपूत (40) रेलवे में ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात 8 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक उनकी खजराहा स्टेशन के पास ड्यूटी लगी थी। वह रेल संपत्ति की सुरक्षा में लगे थे। ड्यूटी के दौरान झांसी से भोपाल की तरफ जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। तड़के सुबह रेलकर्मियों ने उनका शव पड़ा देख जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। खबर मिलते ही अन्य रेलकर्मी भी पहुंच गए थे। शिनाख्त कर कर्मियों ने अधिकारियों के साथ परिजनों को भी सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।