फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट सैन्य क्षेत्र में खुलेगा आरक्षण कार्यालय

Thu, 16 Jul 2015 11:54 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी सैन्य क्षेत्र की तरह अब तालबेहट में भी अलग रेलवे टिकट आरक्षण काउंटर खुलने जा रहा है। यहां तैनात होने वाले छह जवानों को झांसी आरक्षण कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरक्षण काउंटर खुलने पर यहां के जवानों को रिजर्वेशन टिकट के लिए दूर नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर, झांसी, बबीना व तालबेहट रेलवे स्टेशन सैन्य क्षेत्र में बने हुए हैं। यहां पर तैनात सैकड़ों जवानों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे एक-एक कर सभी क्षेत्रों में आरक्षण काउंटर खोलने के लिए लिंक देता जा रहा है। हालांकि, इन काउंटरों पर सेना को अपने जवान तैनात करने पड़ते हैं। झांसी के बाद अब तालबेहट के सैन्य क्षेत्र में स्थित शॉपिंग मॉल में आरक्षण काउंटर खुलने जा रहा है। इस काउंटर को संचालित करने के लिए तालबेहट में तैनात छह जवानों को झांसी स्टेशन के आरक्षण कार्यालय में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मालूम हो कि, झांसी सैन्य क्षेत्र में खुले आरक्षण काउंटर के लिए अक्तूबर 2014 में झांसी स्टेशन के पांच काउंटरों में एक का लिंक दिया गया था। जबसे झांसी रेलवे स्टेशन पर पांच की जगह चार काउंटर संचालित हो पा रहे हैं। इससे आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें