फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के उद्यमी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में हिस्सा लें

Thu, 10 Nov 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bhel business - फोटो : demo
विज्ञापन
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) व भारत हेवी इलैक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जीरो डिफेक्ट - जीरो इफेक्ट पर जोर दिया गया। एमएसएमई निदेशक उमेश चंद्र शुक्ल ने बुंदेलखंड के उद्यमियों से आह्वान किया कि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनारों में हिस्सा लें, उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को एमएसएमई निदेशक उमेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को संचालित करने व नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को भारत सरकार सब्सिडी दे रही है। बुंदेलखंड के उद्यमी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सेमिनारों में हिस्सा नहीं लेते तथा भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं में सहभागिता नहीं करते। उन्होंने लघु उद्योगों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। 
भेल के अपर महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) सी.वी. राव ने वेंडर पंजीकरण, सामग्री क्रय नीति, निविदा प्रक्रिया एवं गुणतापूर्ण कार्य पर प्रकाश डाला। एमएसएमई के सहायक निदेशक आर के प्रकाश ने भारत सरकार की जीरो डिफेक्ट- जीरो इफेक्ट योजना एवं इसके प्रमाणीकरण पर वृत्तचित्र के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। महाप्रबंधक (एमएम) ए.बी. गुप्ता ने कहा कि सभी उद्योगों को ग्राहकों की मांग एवं अपेक्षाओं के अनुरूप सामग्री की आपूर्ति करनी चाहिए। संचालन भेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनुराग गुप्ता एवं एमएसएमई के जी वेल्लादुरैई ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें