फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग का पंजीकरण करवा लें, वरना कार्रवाई

Thu, 30 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अवैध कोचिंगों के खिलाफ मंगलवार को एक दिवसीय छापेमारी के बाद अब जांच कमेटी रूट चार्ट तय करने में जुटी है। दो दिन के बाद कोचिंगों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। उच्च शिक्षाधिकारी ने अवैध कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी है कि तत्काल पंजीकरण करवाएं, वरना कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


शहर में प्राथमिक से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की दो सौ से अधिक कोचिंगें चल रही हैं, जिनमें से अब तक 46 कोचिंग संचालकों ने उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराया है। हाल ही में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने आनन-फानन कोचिंगों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।  मंगलवार को कमेटी ने बीकेडी कॉलेज के पास स्थित सात कोचिंगों पर छापा मारा, जिनमें से पांच का रजिस्ट्रेशन मिला, जबकि दो का रजिस्ट्रेशन समय बीत चुका था।

इस पर कोचिंग संचालकों को तत्काल पंजीकरण कराने के  निर्देश दिए। जांच कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अब अवैध कोचिंगों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। दो दिन में चार्ट तैयार होने के बाद अवैध कोचिंगों की सूची बनाकर  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दो दर्जन फॉर्म बिके, दस का पंजीकरण 
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी ने अवैध कोचिंगों को पंजीकरण के लिए 21 से 27 जून तक का मौका दिया था। इस दौरान दो दर्जन कोचिंग संचालकों ने उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय आकर फॉर्म खरीदे, इनमें से दस ने अब तक पंजीकरण करवा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें