ट्रेन से उतर कर बाहर खड़े यात्री
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस के D2 कोच के पहियों से शनिवार सुबह अचानक धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल ट्रेन को आगरा के भांडेर स्टेशन पर रोककर जांच पड़ताल के बाद 11:38 बजे रवाना किया गया।