फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे जाएंगे टैबलेट व स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं को बांटे जाने वाले टैबलेट और स्मार्ट फोन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी वितरण से पहले तैयारियां कर लें। पूरी कार्रवाई डिजिशक्ति पोर्टल के माध्यम से होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों के यूजर आईडी एवं पासवर्ड तैयार हो चुके हैं। टैबलेट्स और स्मार्ट फोन की डिलीवरी और भंडारण के लिए जगह सुनिश्चित कर लें। जनपद के नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र- छात्राओं के डाटा पोर्टल पर अपलोड हो गए हैं। अपलोड डाटा का शिक्षण संस्थान स्तर पर सत्यापन करा लें। भंडारण स्थल पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 57015 छात्र- छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष छात्र- छात्राओं का पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार पांडेय, उच्च शिक्षा अधिकारी, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें