फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बनेंगे रनवे पर हवाई जहाज को रोकने वाले सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार के साथ हुआ करार
विज्ञापन

झांसी। झांसी के जनरल विपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर में रनवे पर हवाई जहाज को रोकने वाले सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक कंपनी का सरकार से करार हो गया है। कंपनी यहां 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस प्रोजेक्ट में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साढ़े चार हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा।
डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में निवेश के लिए कंपनी फेरेंट्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकार के साथ करार किया है। यह कंपनी यहां पांच हेक्टेअर जमीन पर अपनी यूनिट की स्थापना करेगी। यूनिट में हवाई जहाज को रनवे पर रोकने वाले सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी यहां सेना के टैंक, ड्रोन, बम, मिसाइल आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए उनके बांधने में प्रयोग की जाने वाली विशेष रस्सी व उपकरणों का भी निर्माण करेगी। कंपनी यहां 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां लगने वाली यूनिट में सीधे तौर पर लगभग डेढ़ हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा, जबकि तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलेगा। कंपनी की ओर से जल्द जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

000000
कंपनी को है 175 साल का अनुभव
कंपनी को सैन्य उपकरण बनाने का 175 साल का अनुभव है। कंपनी के डायेक्टर सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि वर्तमान में कंपनी की पांच यूनिट नोएडा में कार्यरत हैं, जिनमें तीन हजार से अधिक अलग-अलग उत्पाद बनाए जाते हैं। कंपनी के पास पांच हजार से अधिक कर्मचारियों का बड़ा परिवार है। जमीन मिलने के तुरंत बाद कंपनी अपनी यूनिट का निर्माण शुरू कर देगी।
विज्ञापन

000000
फोटो
डिफेंस कॉरिडोर और बीडा की वजह से भविष्य में झांसी की पहचान औद्योगिक शहर के रूप में होगी। यहां डिफेंस कॉरिडोर में निवेश के लिए लगातार कंपनियां आगे आ रहीं हैं। उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
- अविनाश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें