फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद सफाई कर्मियों के तबादले निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम द्वारा हाल ही में किए गए 92 सफाई कर्मियों के तबादलोें को अपर नगर आयुक्त ने निरस्त कर दिया है। दरअसल, दो दिन पहले अपर नगर आयुक्त ने 92 सफाईकर्मियों का तबादला कर दिया था। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताया था। सफाई मजदूर संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। बताया जा रहा था कि जहां से सफाई कर्मचारियों को हटाया गया था, वहां दूसरे सफाईकर्मी को तैनात नहीं किया गया। मामले का खुलासा होने पर अपर नगर आयुक्त ने तबादलों को निरस्त कर दिया है। अब जो सफाई कर्मी जहां तैनात हैं, वहीं रहेंगे। इसे लेकर सफाई मजदूर संघ के केशव वाल्मिकी ने बताया कि नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के तबादले निरस्त किए हैं। अब महानगर में सफाई कार्य प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें