संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। भारत सरकार के खेल विभाग द्वारा गेम चेंजर, खेल कौशल संस्कृति आदान प्रदान प्रशिक्षण शिविर का सरस्वती पाइशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें बडी संख्या में खिलाडियों एवं व्यायाम शिक्षक,शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
गेम चेंजर, खेल कौशल संस्कृति आदान प्रदान प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, स्वीडन से आए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेल प्रशिक्षक जॉन्स ओल्सन एवं जुनात्थन,प्रद्युम्न गोस्वामी,सलमान अली,विशाल शाहा,प्रीति खत्री,मनोज कुमार ने संयुक्त रुप में शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वीडन के फुटबॉल प्रशिक्षक जॉन्स ओल्सन एवं जुनात्थन ने फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल के कौशल विकास, व्यायाम एवं तकनीकी बारिकियों की जानकारी दी और अपने अनुभव को साझा किया। इस शिविर में जनपद के शासकीय,अशासकीय,वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 50 शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं 40 बालक,बालिका खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। खेल विभाग की गेम चेंजर योजना के तहत उत्तर प्रदेश के छह जनपदों का चयन किया गया है। इस मौके पर संजीव कुमार त्रिपाठी, अजय रजक मौजूद रहे।