झांसी। शिवपुरी के दिनारा निवासी हेमंत केवट (38) बृहस्पतिवार की शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वह रात में वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के 11 साल की बेटी और आठ साल एक बेटा है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी मालती बार-बार बेसुध हो जा रही है। ब्यूरो