फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूतीमिल सबस्टेशन को मिला नई हाइटेंशन लाइन का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने पर अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार को मुन्नालाल सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन तक बंद पड़ी पुरानी हाइटेंशन लाइन को चालू कर लिया गया। इससे अब सूतीमिल सबस्टेशन को दो जगह से करंट मिलने लगा है। इस व्यवस्था से संबंधित क्षेत्रों की 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अभी सूतीमिल सबस्टेशन बड़ागांव स्थित दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़ा है। यह लाइन 20 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करके आती है। जिन खंभों पर यह लाइन लायी गई है, उन्हीं खंभों पर उन्नाव गेट पंचवटी सबस्टेशन की भी हाइटेंशन लाइन आ रही है। यह लाइन कई जगह अंडर ग्राउंड भी है। ऐसे में इस लाइन में कोई भी फाल्ट आता है तो उसे तलाशने और मरम्मत करने में घंटों लग जाते हैं। पिछले चार महीने में इस लाइन में आए फाल्टों के कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार रात भर बिजली गुल रही। लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। इस समस्या से निजात पाने के लिए सोमवार को मुन्नालाल सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन से तक पड़ी बंद पुरानी हाइटेंशन लाइन को चालू कर लिया गया। इससे अब सूतीमिल सबस्टेशन को दो जगह से करंट मिलने लगा है। एक करंट दुनारा और दूसरा हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से। हालांकि, इस कार्य के कारण सूतीमिल और उन्नाव गेट सबस्टेशन की चार घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे।
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
अयोध्यापुरी, महेंद्र पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, अंबावाय, करारी, कांशीराम आवासीय कॉलोनी, थापक बाग, ग्वालियर औद्योगिक क्षेत्र, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रासलैंड, बूढ़ा- भोजला, परबई समेत 25 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें