फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सात माह की गर्भवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के लक्ष्मी गेट बाहर ससुराल में हुई मारपीट के बाद सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। ससुराल में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने हंगामा करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें शरीर में चोट के निशान मिले हैं लेकिन, डॉक्टरों का कहना है कि मौत मारपीट की चोट की वजह से नहीं हुई। वहीं, मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल की प्रताड़ना से विवाहिता की मौत हुई है।
कोतवाली निवासी सुरेश के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी प्रीति उर्फ माला (23) का विवाह छह साल पहले लक्ष्मी गेट निवासी दिनेश अहिरवार से किया था। दिनेश एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। पिता सुरेश का कहना है कि माला को ससुराल में परेशान किया जाता था। शुक्रवार सुबह ससुराल से फोन पर माला के बीमार होने की बात बताई गई। कुछ देर बाद जब वह उसकी ससुराल पहुंचे, तब वहां बेटी की लाश मिली। ससुराल के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पिता के मुताबिक उसके गले पर चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे। उन्होंने यह बात कोतवाली पुलिस को बताई।
विज्ञापन

मायके पक्ष से अन्य लोग भी वहां आ जुटे और हंगामा करने लगे। उसी दौरान कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि मौत से कुछ समय पहले उसके साथ झगड़ा हुआ। माला को कई बीमारी भी थीं। वहीं, उसके पति दिनेश अहिरवार का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम बड़ागांव गेट बाहर भंडारा चल रहा था। वहां से खाना लेकर घर पर आया और पत्नी के साथ खाना खाया। रात को पत्नी माला की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोतवाली संजय गुप्ता का कहना है कि मायके पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें