फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का बिजली बिल किस्तों में किया जाए जमा: मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने निर्देश दिए कि गरीबों को बिजली बिल किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाए। जिनके बढ़े हुए बिल भेजे गए हैं, उनका बिल संशोधन खुद जेई और एई बैठकर करें। ध्यान रखें कि बिल संशोधन में दलाल सक्रिय न हो पाएं। वरना सीधे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए बैठक में कहा कि जहां भी जर्जर तार हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए। ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने ओवरलोड फीडर का भार कम करने के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में नए फीडर बनाएं। कृषि फीडर को अलग किया जाए। ताकि, निजी नलकूपों को निर्धारित 10 घंटे की विद्युत सप्लाई मिल सके। मंत्री ने बताया कि बिजली व्यवस्था काे दुरुस्त करने के लिए दो कंपनियां आ गई हैं। एक कंपनी गांव-गांव जाकर कमियों को देखेगी तो दूसरी खंभों से लेकर तार आदि की सप्लाई करेगी। उन्होंने कहा कि ललितपुर में 600 खंभे लगा दिए हैं। मगर झांसी और जालौन में कम खंभे लगे हैं। वह हर तीन महीने में इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि उपकेंद्रों की स्थापना के समय विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख को आमंत्रित करें। इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर राजपूत मौजूद रहे।


मंत्री दे रहे थे निर्देश, तभी चली गई बिजली
केंद्रीय राज्यमंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे कि शासन के निर्देशानुसार शहर से लेकर गांवों तक में विद्युत आपूर्ति की जाए। बैठक के दौरान ही बिजली गुल हो गई। इससे विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार ने बताया कि बिजली गई नहीं थी, बल्कि ट्रिप हो गई थी। बिजली ट्रिप किसी पक्षी के तार में टकराने की वजह से भी हो सकती है। एक मिनट में ही लाइट आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें