फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु से आए व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार की रात तमिलनाडु के एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह अपने घर वापस जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी सांसों की डोर टूट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तमिलनाडु के नामक्कन जिला निवासी कुप्पू स्वामी (45) बोरिंग करने का काम करता था। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झांसी आया था। यहां से सभी बोरिंग करने मप्र के निवाड़ी चले गए थे। लेकिन, कुप्पू स्वामी का वहां मन नहीं लगा। इससे वह वापस तमिलनाडु जाने की तैयारी में था। वापस जाने के लिए उसने दक्षिण भारत से यहां नारियल लेकर आने वाले ट्रक चालकों से संपर्क किया। यहां सुभाष गंज में उसे एक ड्राइवर अपने साथ ले जाने को राजी हो गया। दो दिन से वो ट्रक चालक के साथ सुभाष गंज में ही था। उनके साथ अन्य लोग भी थे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सभी ने साथ खाना खाया और शराब पी। रात में अचानक कुप्पू स्वामी की हालत बिगड़ गई। साथ ही उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें