फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीआईयू ने दिए बर्खास्त शिक्षक का भी रिन्यूअल करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को एनपीआईयू ने टीक्यूप-3 की सभी फैकल्टी के साथ ही बर्खास्त शिक्षक का भी रिन्यूअल करने का आदेश जारी किया है। हाल ही में आए एनपीआईयू के पत्र में कहा गया है कि सभी 15 फैकल्टी की सेवाएं एक साथ 31 मार्च 2021 तक बढ़ाई जाएं। वहीं, बीयू की तरफ से शिक्षक को एप्रेजल फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीयू में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत रहे शिक्षक राजकुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, शिक्षक लगातार भेदभाव के आरोप डीन इंजीनियरिंग प्रो. एसके कटियार पर लगा रहा है। हालांकि, डीन सभी आरोपों को खारिज कर रहे हैं। बर्खास्त शिक्षक की तरफ से लगातार उच्च अधिकारियों, शासन से शिकायत की जा रही है। अब एनपीआईयू ने बर्खास्त शिक्षक का रिन्यूअल करने का आदेश जारी कर दिया है। एनपीआईयू ने बीयू प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि राजकुमार सहित सभी 15 फैकल्टी की सेवाएं 31 मार्च तक के लिए विस्तारित कर दी जाएं। अगली बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक में यह मामला ले जाकर पारदर्शी निर्णय लिया जाए।
शिक्षक का आरोप, आत्महत्या के लिए उकसा रहे
बर्खास्त शिक्षक ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसे इंजीनियरिंग विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आत्महत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। आर्थिक और मानसिक रूप से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षक का आरोप है कि उससे कहा जा रहा है कि बीयू का कोई अधिकारी उसकी मदद नहीं करेगा। वहीं, शिक्षक का आरोप है कि उसने पहले ही एप्रेजल फॉर्म भर दिया था, जिसे गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

एनपीआईयू का पत्र अभी नहीं देखा है। शिक्षक राजकुमार को सेल्फ एप्रेजल फॉर्म भरने के लिए कहा गया है। इसकी अंतिम तारीख 27 अक्तूबर है। अभी टीक्यूप-3 की किसी भी फैकल्टी का एक्सटेंशन नहीं हुआ है। मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद ही फैकल्टी का रिन्यूअल होगा। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें