फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

विज्ञापन
survived the crash
विज्ञापन
झांसी। आगरा से बबीना जा रही मिलिट्री स्पेशल मालगाड़ी के एक वैगन के नीचे एक लोहे की रॉड लटकने से गाड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मुरैना व सांक स्टेशन के बीच गेटमैन ने रॉड को देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद मालगाड़ी को रोककर रॉड को बांधने के बाद चलाया गया। मालगाड़ी खाली थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 06016 मिलिट्री स्पेशल मालगाड़ी आगरा से बबीना की तरफ आ रही थी। इसी बीच चलती मालगाड़ी में एक वैगन के नीचे लगा लोहे का रॉड टूटकर हवा में लटकने लगा। मालगाड़ी जब मुरैना व सांक स्टेशनों के बीच गेट नंबर 448 से गुजर रही थी, तभी गेटमैन की नजर लोहे की रॉड पर पड़ गई। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद मालगाड़ी को मौके पर रुकवा लिया। बाद में रॉड को बांध कर मालगाड़ी को आगे के लिए चलाया गया। मालगाड़ी के झांसी आने पर सीएंडडब्लू स्टाफ ने लोहे के रॉड अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें