फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरा किया जाए खरीफ की फसलों का सर्वे: बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। विकासखंड चिरगांव कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ रामकुमार वर्मा ने सचिवों को खरीफ फसलों के सर्वे का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ ने कहा कि काम न करने वाले पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किए जाएं। चिह्नित सात जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त किया जाए। पीएम आवास योजना के तहत जिन सात लाभार्थियों के खाते में तकनीकी खामियां आईं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए। सीएम आवास के लिए निराश्रित पेंशन, दिव्यांग, जीरो पावर्टी के लाभार्थी जो छूट गए हैं, उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। फेमिली आईडी की प्रगति बढ़ाई जाए। पौधारोपण में चिन्हित 14 स्थानों पर पौधों की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्वनी कुमार, एडीओ अमिताभ समेत ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें