फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर, लय और ताल की जुगलबंदी

विज्ञापन
shilp mahotsav jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
‘झांसी शिल्प महोत्सव’ में बुधवार की शाम कलाकारों ने सुर, लय और ताल की जुगलबंदी प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लखनऊ से आईं मुख्य कलाकार शुचिता पांडेय ने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच पर डीएफओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, डॉ. विक्रम आनंद, डॉ. नीति शास्त्री और समीर भालेराव ने सांस्कृतिक संध्या का दीप जलाकर शुभारंभ किया। शुचिता पांडेय ने भक्ति गीत ‘रात श्याम सपनों में आए....’ से शुरुआत की। ‘राधा ढूंढ रही किसने मेरा श्याम देख लिया...’, इसके बाद फिल्मी गीत ‘प्यार तेरी पहली नजर को सलाम....’,  ‘सोना ले जा रे....’, सूफी गाना ‘दमादम मस्त कलंदर....’ की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाने लगे। गीतों का सिलसिला लगातार जारी रहा। ‘जिसका मुझे था इंतजार, जिसके लिए दिल था बेकरार...’ , ‘कभी आर कभी पार..., ’ ‘कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना....,’,  ‘ऐ मेरे वतन के लोगों...’ समेत अन्य गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले ऋषिता आनंद ने ‘मेरे ढोलना....’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। शारदा स्वर मंदिर की मधु अग्रवाल ग्रुप ने बुंदेली गायन ‘हम बुंदेली बिटियां हम हैं लक्ष्मीबाई...’ गीत पर खूब तालियां बंटोरी। इसके अलावा ‘बिगड़ी बना दो मेरी...’, जयपुर घराना की संचिता ठाकुर द्वारा गणेश वंदना और कथक नृत्य प्रस्तुत किया। वंदना ने ‘गिरजा के लल्ला बिगड़ी बना दे...’ प्रस्तुत किया।

फैंसी ड्रेस व कैटवॉक में दिखाया हुनर
झांसी। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने झांसी शिल्प महोत्सव में फैंसी ड्रेस और कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न विद्यालयों के 46 बच्चों ने चार राउंड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुक्ताकाशी मंच पर रानी लक्ष्मीबाई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की उपसभापति प्रियंका सोनी ने दीप जलाया। प्रतिभागी बच्चों ने महारानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मदर टेरेसा, मेजर ध्यानचंद जैसे महापुरुषों की वेश धरे, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर प्रस्तुतियां दीं। संचालन तनु और अंजलि सिंह ने किया। आभार मुकेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। संगठन अध्यक्ष तरुण अशोक साहू, ऋषभ सोनी, श्रीराम नरवरिया, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें