लोकनृत्य में सूरज प्रसाद कॉलेज की टीम अव्वल
झांसी। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय विद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें कई स्कूलों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य के माध्यम से छात्राओं ने शराब, गुटका और धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, राजकीय इंटर कॉलेज की टीम द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल अंबावाय तृतीय रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा रहे और अध्यक्षता डीआईओएस कोमल यादव ने की। निर्णायक मंडल में विवेक गुप्ता, नंदिनी वर्मा और शुभांगी डेगवेकर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य संध्या चतुर्वेदी, आसमा खान, संध्या गुप्ता मौजूद रहीं।