फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में मूसलाधार बारिश से उफनी सुखनई नदी, दोनों घाट जलमग्न; प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर रोका मार्ग

Thu, 27 Aug 2026 04:09 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के मऊरानीपुर में 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सुखनई नदी उफान पर है और दोनों रिपटों के ऊपर तेज बहाव से पानी गुजर रहा है। प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद कर दी है और नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
झांसी में मूसलाधार बारिश से उफनी सुखनई नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के मऊरानीपुर में पिछले 24 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आसमान से आफत बनकर बरस रही इस बारिश के कारण नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन




नगर के बीच से गुजरने वाली ऐतिहासिक सुखनई नदी ने बारिश के बाद रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी के दोनों रिपटों के ऊपर से पानी काफी तेज बहाव के साथ बह रहा है। नदी किनारे बने दोनों घाट भी पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। जलस्तर में अचानक हुई इस भारी वृद्धि से आसपास के इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा गहरा गया है। 
विज्ञापन


सुखनई नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ते देख प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी मनोज कुमार भारती व कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी के दोनों किनारो पर बैरिकेडिंग लगा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रिपटों से होकर गुजरने वाले मार्गों पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सुखनई नदी व अन्य निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस बल को घाटों पर मुस्तैद कर दिया गया है ताकि कोई भी नागरिक उफनती नदी के पास न जा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें