फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता का शव तहसील परिसर में बने कमरे में फांसी पर लटका मिला

विज्ञापन
sucide, ded body found in room
विज्ञापन
झांसी। रविवार को बाल कटवाने बाजार जाने की कहकर घर से निकले व्यापारी नेता का शव तहसील परिसर में बने एक कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि व्यापारी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

किराना व्यापार सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रानू गुप्ता (35 वर्ष ) रविवार को सुबह घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी तलाश किए जाने के बाद भी पता न चलने पर कस्बा के व्यापारियों एवं परिजनों ने व्यापारी नेता का अपहरण होने की आशंका के तहत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला था।
गुरुवार की दोपहर तहसील परिसर में बने एक कमरे से बदबू आने पर अधिवक्ताओं ने यह जानकारी नगर पंचायत के कर्मचारियों को दी। शिकायत पर कर्मचारी अंदर गए तो वहां युवक का शव लटका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तहसील परिसर में शव मिलने की जानकारी होते ही कस्बे के व्यापारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने चप्पल व तौलिया के आधार पर व्यापारी नेता की पहचान की। रानू का शव मिलने पर घर में परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें