फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पार्क का बदलेगा आकार, बनेगा गोलाकार

Sun, 16 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
park - फोटो : demo
विज्ञापन
सीपरी बाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का स्वरूप बदलेगा। तिकाने पार्क को गोलाकार बनाया जाएगा, ताकि सीपरी बाजार तिराहे पर ज्यादा जगह निकल सके और बार- बार जाम न लगे। इसका एस्टीमेट तैयार हो गया है, जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा। पार्क के पुनर्निर्माण पर नौ लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में वर्षों पुराना सुभाष पार्क है। यह पार्क  तिकौना है। सीपरी बाजार का मेन मार्केट होने के कारण पार्क को घेरकर दुकानदार खड़े होते हैं तथा यहां से तीन अलग- अलग दिशाओं में रास्ते जाते हैं। पार्क के आसपास दुकानें लगने के कारण अक्सर जाम लगा रहता है। कई बार तो जाम इतना लंबा हो जाता है कि सौ मीटर दूरी तय करने में बीस से पच्चीस मिनट लग जाते हैं। समस्या को देखते हुए महापौर किरन वर्मा ने पार्क के स्वरूप में बदलाव करने के निर्देश दिए थे। अब इस पार्क का एस्टीमेट तैयार हो गया है। करीब नौ लाख रुपये खर्च करके पार्क के चारों तरफ लगी रेलिंग तोड़कर फिर से बनाई जाएगी, पार्क को गोलाकार बनाया जाएगा। पार्क में एक गेट ऊंचाई पर बनाया जाएगा, ताकि पार्क के अंदर आसानी से आ- जा सकें। पार्क में हरियाली और लाइटिंग की जाएगी। महापौर ने बताया कि पार्क का एस्टीमेट बना लिया गया है, जल्द ही टेंडर की औपचारिकता पूरी कर इसका निर्माण कराया जाएगा। उम्मीद है कि दो से तीन महीने में पार्क बनकर तैयार हो जाएगा।


मान्यवर कांशीराम पार्क के भी ‘अच्छे दिन’
पांच साल से उपेक्षा के शिकार मान्यवर कांशीराम पार्क के अच्छे दिन आने की उम्मीद बढ़ गई है। इसका काम अरसे से ठप है। अब बचा काम भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। महापौर किरन वर्मा ने बताया कि जल्द ही पार्क में बिजली का कनेक्शन होगा और अन्य कमियां दूर करके उसका लोकार्पण कराया जाएगा। इस पार्क का लाभ रसबहार कालोनी, नंदनपुरा, साहनी कालोनी, कृष्णा इंक्लेव, सरयू बिहार जैसे पॉश इलाके के लोगों को भी मिलेगा। 
विज्ञापन



कचहरी चौराहे के दिन बहुरेंगे
डा. अंबेडकर चौक (कचहरी चौराहा) के दिन बहुरेंगे। महापौर किरन वर्मा ने इसके लिए शनिवार को भूमि पूजन किया। इस पर 14 लाख रुपये खर्च होंगे। रेलिंग तोड़कर सीसी बाउंड्रीवाल, लाइट, फव्वारा और हरी घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें