फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार से राष्ट्रीय बालक एवं बालिका सब जूनियर नॉर्थ जोन हाॅकी चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। बालक वर्ग में छह और बालिका वर्ग में सात टीमें प्रतिभाग करेंगी। फाइनल मुकाबला 22 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और जम्मू कश्मीर की टीमें हिस्सा लेंगी। बालिका वर्ग में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप में भाग लेने वाली अधिकांश टीमों ने झांसी में डेरा जमा लिया है। बालिका वर्ग का पहला मुकाबला सुबह सात बजे से हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच पौने नौ बजे पंजाब और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीम के बीच सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। बालक वर्ग का पहला मैच शाम चार बजे पंजाब और जम्मू कश्मीर के बीच होगा। शाम पाैने छह बजे उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें