फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रा के आत्महत्या का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान छात्रा के आत्महत्या करने का मामला गरमा गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रा के पिता से फोन पर बात कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम बराठा निवासी किसान कालका की बेटी संजना कुशवाहा (18) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। संजना ने आगे की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। उसे 28 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलनी थी, परंतु तमाम कोशिशों के बाद भी मिल नहीं पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने छात्रवृत्ति न मिलने का दर्द भी साझा किया था। जिला प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच के आदेश कर दिए गए हैं। वहीं, रविवार को सपा के प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेश यादव व जगमोहन की अगुवाई में छात्रा के घर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मृतका के पिता कालका से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली। सपा नेता जगमोहन यादव ने बताया कि जल्द लखनऊ से भी पार्टी एक प्रतिनिधिमंडल यहां आकर छात्रा के परिजनों व संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें