फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाली आ रहे ट्रेनों में पानी के टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कानपुर, दिल्ली, भोपाल और कटनी से झांसी आने वालीं दर्जनों ट्रेनों के कोच में पानी की किल्लत से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है। कोच में पानी न होने के चलते झांसी स्टेशन पर भी अतिरिक्त पानी का बोझ बढ़ गया है। इसका असर रेलवे आवासों पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली, भोपाल, कटनी और कानपुर के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर ही ट्रेनों में पानी भरा जाता है। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में तो वहां से पानी के टैंक फुल कर ट्रेन चलाई जाती है लेकिन, अन्य स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों में पानी की भारी किल्लत सामने आई है। यहां ट्रेनाें का ठहराव कम समय के चलते पानी नहीं भरा जा पा रहा है। जब तक ट्रेन झांसी पहुंचती है तब तक उनके टैंक खाली हो जा रहे हैं। बीते 30 दिनों में ऐसी 400 से अधिक ट्रेनें रहीं, जिनके कोचों में पानी झांसी आने से पहले ही खत्म हो गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंची ट्रेनों का यहां आठ से दस मिनट का ठहराव होने के चलते उनमें पानी भरा जा रहा है। इससे पानी की खपत भी 10 लाख लीटर से बढ़कर 20 लाख लीटर पहुंच गई है।
विज्ञापन


वर्जन
अन्य मंडलाें से आने वाली जिन ट्रेनों में पानी समाप्त हो जा रहा है, उनमें झांसी में पानी भरा जा रहा है। इस समय पानी की खपत भी बढ़ गई है।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें