फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षार्थियों की समस्याएं हल करेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही परीक्षाओं और विषय से संबंधित सवालों को हल करने के लिए विषय विशेषज्ञ भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले के 49256 विद्यार्थी 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए माध्यमिक विभाग के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की विषय संबंधी समस्या को हल करने के लिए विषय विशेषज्ञ भी बैठाए जाएंगे। संबंधित विषय के शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है।
स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाना है। इसको लेकर भी दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। 21 जनवरी से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर अबतक कोई सूचना जारी नहीं हुई है। परीक्षकों की सूची का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तक कंट्रोल रूम तैयार हो जाएगा, परीक्षा संबंधी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें