झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में विद्यालयीय प्रदेश स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिमभनेजियम हॉल में विद्यार्थियों ने हनुमान ध्वज, मयूरासन, बजरंगी सहित कई आसन रस्सी व पोल पर बनाए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं 28 जनवरी से सांगली में हो रही राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ।
प्रतियोगिता में गुरुदत्त रिछारिया ने हनुमान ध्वज, गोविंद देव ने कूर्मासन, अंकित आर्य ने हाफ आर्म, कुटकुट, प्रिंस ने मयूरासन, पात्रासन, काजल कुशवाहा ने कमर लपेट, बजरंगी, राधा ने नटराज, साइड प्लैक, पदमासन, खुशी ने गुरु पकड़, वृश्चिक आसन बनाए। जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इनमें से सांगली की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंडर 19 ग्रुप में काजल कुशवाहा, राधा राजपूत, खुशी कुशवाहा, काजल साहू, अंडर 17 में प्रियांशी कुशवाहा, हिमांशी परिहार, नैंसी जाटव, अंजली अग्रवाल, अंडर 17 बालक वर्ग में गुरुदत्त रिछारिया, गोविंद देव, प्रिंस विश्वकर्मा, हेम सागर कुशवाहा, अंडर 19 में अंकित आर्य चयनित किए गए।
समापन कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि दक्षिण कोरिया के उद्योगपति एडवर्ट, विशिष्ट अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, संदीप मौर्य, शालिगराम राय ने प्रदान किए। इस मौके पर प्रशांत मिश्रा, अवधेश गुप्ता, पुखराज जैन, अजय रजक, राजीव गुप्ता, पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, मोहित पचौरी, आलोक गर्ग, नितुल व्यास, जितेंद्र जैन आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गजानन खानवलकर, प्रधानाचार्य अरविंद ओझा, संजय पटवारी, राम सिंह सिकौरिया, अखिलेश ब्रह्मचारी, रविंद्र पचौरी, रघुवीर शरण रावत, संजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।